{"_id":"5a809bc24f1c1b4d588b80dd","slug":"11518377922-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने बब्बन चौहान का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने बब्बन चौहान का किया स्वागत
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को मुख्यालय स्थि पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए मुगलसराय के पूर्व विधायक बब्बन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। के सम्मान में रविवार को समाजवादी कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बब्बन चौहान ने कहा कि सपा के विकासपरक सोच के चलते ही पार्टी का दामन थामा है। समाजवादी पार्टी समाज के पिछड़े, अतिपिछड़े व शोषित वर्ग को जोड़कर उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। समाज में समानता व समरसता लाने के लिए सांप्रदायिक ताकतों का पुरजोर विरोध करना होगा। लोगों को लोभ व प्रलोभन देकर ठगने वाले लोगों से सतर्क करना होगा। आज प्रदेश में जो हालात है आम आदमी डरा हुआ है। सत्ता में बैठी भाजपा सरकार विकास की जगह जाति-धर्म की बात कर रही है, समाज को बांटने का काम कर रही है। इस अवसर पर रामकिशुन यादव, प्रभुनारायण यादव, पूनम सोनकर, सत्यनारायण राजभर, संजय सोनकर आदि रहे।