फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बजट पर किसानों से जुड़ी खबर...

बजट पर किसानों से जुड़ी खबर...

Fri, 02 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बजट पर किसानों से जुड़ी खबर...

विज्ञापन
चंदौली। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को संसद में पेश किए गए बजट पर किसानों की भी निगाह लगी थी। किसानों ने बजट का खुले दिल से स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों संग बजट की खुशी बांटी। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडी समिति में पहुंचकर किसानों को मिठाई खिलाई और बजट की सराहना की। भाजपा किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बजट में किसानों को कृषि लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने का प्रस्ताव सराहनीय है। इस बार आम बजट में किसानों को कृषि लागत से डेढ़ गुना अधिक मूल्य दिलाने का प्रावधान किया गया है। वहीं पशुपालन व मत्स्य पालन को भी किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाकर सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है। पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए भी बैंकों से आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाएगा। इससे किसानों की माली हालत में सुधार होगा। किसानों ने कहा कि कि हाड़तोड़ मेहनत कर किसान फसल उगाता है। लेकिन इसका मूल्य सरकार तय करती है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र में वस्तुओं का निर्माता ही उसका मूल्य निर्धारित करता है। सरकार की पहल सराहनीय है। इस झन्मेजय सिंह, राकेश सिंह, विकास सिंह, रामधनी मिश्रा, हरिशंकर, महेंद्र मौर्या, अशोक सिंह, शिवप्रकाश शर्मा, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित रहे।


चंदौली। वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा जारी बजट की किसानों से सराहना की। कहा कि किसानों को कृषि लागत से डेढ़ गुना अधिक मूल्य दिलाने का प्रावधान किया गया है उससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कूढ़े खुर्द के किसान अजय यादव और सरेसर गांव के कृषक प्रीतम बाबा का कहना है कि खरीफ की फसल की कीमत लागत से डेढ़ गुना करने की घोषणा केंद्र सरकार की अच्छी पहल है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती में किसानों की रुचि भी बढ़ेगी। बरहनी ब्लाक के चिरईगांव के किसान उदयनारायण और कम्हरिया के सिरायाम का कहना है कि पशुपालन व मत्स्य पालन को भी किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाकर सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है। परंपरागत खेती के इतर किसान पशुपालन और मत्स्य पालन के जरिए मुनाफा अर्जित कर सकेंगे। इससे खेती के अवसर बढ़ेगे और युवा किसानों की भी खेती को लेकर धारणा बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed