{"_id":"5c0c1619bdec2241a26da05b","slug":"111544295961-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए आटो चालक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए आटो चालक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी आटो चालक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में चौबेपुर थाना के लुठागांवस्थित ससुराल में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
नागेपुर गांव निवासी स्व. अंगद यादव के पुत्र रणजीत यादव की सात वर्ष पूर्व चौबेपुर थाना के लुठागांव निवासी स्व. नकछेद यादव की पुत्री मीरा से शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो पुत्र आदित्य व अजय हुए। रणजीत आटो चलाकर परिवार का परिवरिश करता था। एक माह पूर्व उसकी पत्नी मीरा मायके गई थी। दो दिन पूर्व रणजीत दोनों बेटे का स्वेटर खरीदकर ससुराल गया था। शनिवार की सुबह रणजीत के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन