{"_id":"5c0963c9bdec22419d12c0fe","slug":"111544119241-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी रोकने को चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी रोकने को चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क की ओर से गुरुवार को मुख्यालय के कमलापति राजकीय महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें मानव व्यापार के रोकथाम एवं संरक्षण पुनर्वास कानून लागू कराने के लिए लोगों से समर्थन देने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित यादव ने बताया कि मानव तस्करी एक जघन्य अपराध है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरुक होना पड़ेगा। कहा कि कानून बनने के बाद समाज के दबे कुचले लोगों को कानूनी मदद मिलने के अलावा उनके सुरक्षा और पुनर्वास की भी सुविधा मिलने लगेगी। जिला समन्वयक गणेश विश्वकर्मा ने बताया कि मानव तस्करी के चलते कई परिवार अनाथ हो चुके है। लेकिन यह बिल लोकसभा में पास होने के बाद राज्य सभा में अटका हुआ है। जिससे समाज के दबे कुचले लोग अपने को असुरक्षित मान रहे है। इस दौरान संस्था की ओर से सरकार तक संदेश पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान दिनेश सिंह, सुरेश कुमार, ताहिर हुसैन, समशुद्दीन, निजामद्दीन, प्रमोद पांडेय, कमलेश, भरत यादव, कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन