फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छात्राओं को बताया आत्मरक्षा के गुर

छात्राओं को बताया आत्मरक्षा के गुर

Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को बताया आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से वीरांगना प्रशिक्षण शिविर का आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सकलडीहा तहसीलदार नुपूर सिंह व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद शिक्षक नीरज गुप्ता ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार सकलडीहा नुपूर सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से ऐसे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी है। इससे युवतियों व छात्राओं को अहम जानकारी प्राप्त होगी, ताकि वे संकट की घड़ी में खुद को संभाल सकें। साथ ही दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएं। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आयूषी श्रीमाली ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। बालिकाओं को अपने सम्मान के लिए स्वयं आवाज बुलंद करनी होगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर हैं और इसे लेकर तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। बालिकाओं की घटती जनसंख्या के प्रति सरकार ने गंभीरता दिखाई और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को अमल में लाया। समाजसेवी डा. सरिता मौर्या ने कविता के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष प्रमिला यादव, प्राचार्य डा. सविता पाढ़ी, आशुतोष सिंह, जय सिंह, जितेंद्र पांडेय, अभिषेक सिंह, अमित अग्रहरि, सौरभ चंद्रा, ऋषि चौहान, गोविंद, रंजीत कुमार, आलोक सिंह, अभिजीत यादव, विनोद, सोनू पटेल, रिंकू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed