फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   111 complaints were received, only five were resolved

Chandauli News: शिकायतें आईं 111, सिर्फ पांच का हुआ निपटारा

Tue, 23 Jul 2024 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
111 complaints were received, only five were resolved
चंदौली। जिले की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे में जनता की शिकायतें सुनीं। यहां 111 शिकायतें आईं, जिनमें सिर्फ पांच का निस्तारण हो पाया। बाकी 106 शिकायतों के समाधान के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। तहसील सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। किसी ने राशन कार्ड तो कोई राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचा। इनमें कुछ शिकायतों का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। डीएम ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराए विभागीय अधिकारी। साथ ही उन्होंने कहा कि तालाब, जमीन की पैमाईश, दाखिल खारिज, अवैध कब्जा, चकरोड़, नाली के अतिक्रमण की शिकायतों में शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर उसके सामने उसकी समाधान कर उसके संतुष्टि लिखित रूप से ले। पूरी कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराए। समाधान दिवस के मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed