फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 people of the same family sick due to diarrhea

डायरिया से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार, चार की हालत गंभीर

Wed, 05 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
11 people of the same family sick due to diarrhea
नौगढ़। विकासखंड के बाघी गांव में सोमवार की देर रात डायरिया की चपेट में आकर एक ही परिवार के 11 लोग बीमार हो गए। इनमें चार सदस्यों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सोनभद्र के लोढ़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य सदस्यों का इलाज नौगढ़ सीएचसी पर हुआ। वहीं घटना की जानकारी पर मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवा वितरित किया।
विज्ञापन

बाघी गांव निवासी स्व. ओमप्रकाश केशरी के परिवार के 11 लोग सोमवार की देर रात डायरिया की चपेट में आ गए। रात का खाना खाने के बाद घर के लोग अपने अपने कमरों में सो रहे थे। कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी-दस्त शुरु हो गई। इसमें उनकी पत्नी राधिका देवी (55), विकास (34), अर्पित (6), डुग्गू (3) उल्टी दस्त के दौरान अचेत हो गए। रात में ही इन्हें सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला चिकित्सालय चंदौली के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन चंदौली जिला अस्पताल दूर होने पर परिजनों ने सोनभद्र के जिला अस्पताल लोढ़ी में चारो को भर्ती कराया है। घर के अन्य बीमार सदस्यों में रुकमीना देवी (36), ममता देवी (32), रागिनी (14), नंदिनी (12), सत्यम (10), मोनी (8), महिमा (6) को कई बार उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने पहले बस्ती में ही उपचार कराया, लेकिन राहत नही मिलने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां पर उनका उपचार हुआ। मंगलवार को डॉ. शशि भूषण व अन्य चिकित्सा कर्मियों ने प्रभावित परिवार के घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरी दवाइयां दी और पानी उबालकर पीने तथा ताजा भोजन करने की सलाह दी। मेडिकल टीम ने घर के अंदर और बाहर छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का पैकेट भी दिया है।
विज्ञापन

-बाघी गांव के परिवार के 11 लोगों की हालत खाना खाने के बाद बिगड़ी है। अनुमान है कि दूषित पानी के प्रयोग से लोग डायरिया की चपेट में आ गए। प्रभावित परिवार के घर स्वास्थ्य टीम ने जांच कर दवाइयां दी । -डॉ अवधेश पटेल, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed