{"_id":"65dce02b0ffbcd9a000eb724","slug":"11-foundation-stone-laid-for-six-roads-worth-rs-69-crore-chandauli-news-c-189-1-svns1012-110980-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 11. 69 करोड़ से छह मार्गाें का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 11. 69 करोड़ से छह मार्गाें का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधान सभा में छह मार्गों का शिलान्यास किया गया। 11.69 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी में स्थानीय व्यक्ति के हाथों शिलान्यास कराया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इन मार्गों से निर्माण से लोगों का आवागमन आसान होगा।
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी में 6.76 करोड़ चार हजार की लागत से बनने वाले चंदौली बबुरी मार्ग, 2.24 करोड़ 81 हजार की लागत से भिखारीपुर से बबुरी मार्ग, 2.02 करोड़ 95 हजार से बनने वाले बबुरी धरौली मार्ग, त्वरित विकास योजना से ग्राम सभा लाखापुर में 52 लाख 28 हजार से मार्ग निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसी तरह पूर्वांचल विकास निधि से ग्राम सभा छेमिया में 9.96 लाख, विधायक विकास निधि के 3.13 लाख से मवई कला गांव मे बनने वाली सड़क का शिलान्यास हुआ। इस अवसर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा। मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक देता हूं। इसके लिए मुझे जहां जाना होता है मैं जाता हूं। शिलान्यास के अवसर पर सूरज सिंह प्रधान, कल्लू प्रधान, बसंत प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, सुभाष मौर्या प्रधान, नारायण जायसवाल, मनोज सिंह, संजय सिंह, लादू सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।