{"_id":"580139ce4f1c1bf62d28fc7c","slug":"108-candidates-left-the-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"108अभ्यर्थियों ने छोड़ा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108अभ्यर्थियों ने छोड़ा साक्षात्कार
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में अपना प्रमाण पत्र चेक करवाते अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत चंदौली में संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती के दूूसरे दिन शुक्रवार को 108 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हुए। एसडीएम सदर के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। 800 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 692 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया।
नगर पंचायत चन्दौली में 38 पदों पर संविदा पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए कुल 15060 आवेदन नगर पंचायत को प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को चयन समिति ने 800 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें 692 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और क्रमबद्ध तरीके से साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह इस कदर था कि सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही भारी संख्या में अभ्यर्थी उमड़ पड़े थे।
साक्षात्कार में आए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसे देखते हुए टेंट, पानी व बैठने की सुविधा मुहैया कराई गई थी। इसके अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग की गई थी। एक बार में 20 अभ्यर्थियोें को चयन समिति के समक्ष भेजा जा रहा था। एसडीएम सदर साहब लाल, बीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, नगर पालिका के जेई व नगर पंचायत के ईओ ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार सुबह दस से शाम पांच बजे तक जारी रहा। चेयरमैन मीनाक्षी यादव ने बताया कि प्रतिदिन दिन 800 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।