{"_id":"5c212db7bdec22570a41ff2a","slug":"101545678263-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए सुभासपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए सुभासपा ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कास भवन के समीप विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दिया। पिछड़ा आरक्षण को तीन वर्गों में विभाजित करने की मांग को लेकर वक्ताओं ने आवाज उठाई।
सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान में पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान है। लेकिन पिछड़े वर्ग में सर्वाधिक जातियों के शामिल होने के कारण अतिपिछड़े वर्गों के लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। पिछड़े वर्ग आरक्षण को तीन वर्गों में विभाजित करने के लिए संगठन के लोग धरने पर बैठे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर बिहार, कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार के सामने पिछड़े वर्ग को तीन भागों में बांटने और उन्हें 29.50 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव दे रखा है। इसमें भूमिहीन, अकुशल श्रमिक,घरेलू सेवक को 17 प्रतिशत, कृषकों, दस्तकारों को दस प्रतिशत और पिछड़े मुस्लिमों को 2.50 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। क इस दौरान अवनीश राजभर, भिखारी राजभर, आलम राजभर, कन्हैया राजभर, नथुनी राजभर, जगरोपन, चंद्रमा राजभर, बृजेश, मनोज, त्रिलोकी, रफीक, इंदू देवी, कुंता देवी, बिंदू देवी, सुदर्शन राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन