{"_id":"5c12ace442c7925d30785140","slug":"101544727780-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित प्रधानाचार्या का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित प्रधानाचार्या का वेतन रोका
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद राय ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके गायब रहने पर अमर शहीद बालिका इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य रंजीता किरन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया । वहीं संस्कृत की प्रवक्ता डा. प्रियंवदा गिरी के लगातार मेडिकल लगाकर अवकाश पर रहने पर उनके अवकाश के मूल दस्तावेजों को कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
डीआईओएस डा. विनोद राय ने गुरुवार को सकलडीहा विकास खंड के शहीद गांव स्थित अमर शहीद बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां प्रभारी प्रधानाचार्या रंजीता किरन उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके गायब थीं। पूछने पर अन्य शिक्षकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिससे डीआईओएस ने प्रधानाचार्या का एक दिन वेतन काटकर बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं संस्कृत प्रवक्ता डा. प्रियंवदा मेडिकल अवकाश में थीं। जिसके बाद उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन किया तो पता चला कि वह कई बार मेडिकल अवकाश ले चुकी हैं। इसपर उन्होंने उनके मूल दस्तावेजों को कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बठ्ठी, अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में साफ सफाई और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया और छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन