फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   100 villages lost electricity due to burning of cable box

Chandauli News: केबल बॉक्स जलने से 100 गांवों की बिजली गुल

Fri, 07 Jun 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
100 villages lost electricity due to burning of cable box
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर का केबल बाक्स बुधवार की रात 9 बजे जल गया, जिससे 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। करीब तीन घंटे बाद 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, सुबह 9 बजे फिर से तार मरम्मत के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी गई और शाम तक लोग बिजली और पानी के लिए तरसते रहे। अमड़ा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के असना, ककरैत, धीना, डेढ़गांवा, रेरुआ, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर से सौ गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सात नौ बजे इनकमिंग बाक्स जल गया, जिससे सातों फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केबल बाक्स जलने से आपूर्ति बाधित हो गई था। मरम्मत के बाद रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे फिर से सातों फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। अधिकारियों का कहना था कि जर्जर खंभे और तार को बदलने का काम किया जा रहा है। सुबह से शाम तक एक लाख से ज्यादा की आबादी गर्मी से परेशान रही। वहीं, क्षेत्र के 70 राजकीय नलकूप भी बिजली के बिना बंद रहे, जिससे जलापूर्ति भी बाधित रही। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed