फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   candidate shocked to look Counselling list in instructor posts

'हनुमान जी' सिखाएंगे कंप्यूटर, अखिलेश पढ़ाएंगे शारीरिक शिक्षा

Wed, 01 May 2013 08:06 AM IST
आगरा/अमर उजाला ब्यूरो
आगरा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
candidate shocked to look Counselling list in instructor posts

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब बच्चों को शारीरिक शिक्षा पढ़ाएंगे तो हनुमान जी कंप्यूटर चलाना सिखाएंगे। अनुदेशकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग की जारी सूची में ये दोनों नाम टॉप पर हैं।

विज्ञापन


मेरिट ऐसी कि हर कोई दंग रह जाए। अखिलेश यादव के 99.97 और हनुमान जी के 92.8 प्रतिशत अंक हैं।

दरअसल, भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान पैदा करने के लिए शरारती तत्वों ने अखिलेश यादव, हनुमान जी और कई अन्य नामों से फर्जी आवेदन किए हैं।

इससे पहले टीईटी में ओसामा, ओबामा और भगवान रामचंद्र जी के नाम से फर्जी आवेदन किए गए थे।

मंगलवार को डायट परिसर में काउंसिलिंग के लिए जारी सूची में सबसे ऊपर अखिलेश यादव का नाम दर्ज था। पिता के नाम की जगह मुलायम सिंह यादव और नंबर 99.97 प्रतिशत दर्ज थे।
विज्ञापन


इसी तरह हनुमान जी का नाम सूची में पांचवें नंबर पर दर्ज था। इनके पिता की नाम की जगह केसरी और नंबर 92.8 प्रतिशत दर्ज थे।

फर्जी नाम देख भड़के अभ्यर्थी
आगरा। अनुदेशकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग की जारी सूची देख अभ्यर्थी हैरान रह गए। मंगलवार को सूची में फर्जी नाम होने पर भड़के आवेदकों ने हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि फर्जी आवेदन होने के कारण ही पात्र अभ्यर्थियों का नाम मेरिट में नहीं आ सका। सूचना पाकर बीएसए मौके पर पहुंचे और फर्जी नाम स्वत: ही बाहर होने की बात कहते हुए अभ्यर्थियों को शांत कराया।


डायट प्राचार्य नीना कटियार ने बताया कि 492 में से 276 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई है। शेष आवेदकों की शासन से आदेश आने के बाद काउंसिलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed