{"_id":"2ca0d91a-bb40-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"cancer-two-village-fifteen-days-four-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर का कहर: दो गांव, पंद्रह दिन, चार मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर का कहर: दो गांव, पंद्रह दिन, चार मौत
बिजनौर/ब्यूरा
Updated Mon, 13 May 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे बड़ी सरकारी लापरवाही क्या हो सकती है कि लोग कैंसर से मर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग इसके कारण भी नहीं जानना चाहता।
विज्ञापन
15 दिनों में दो गांवों में कैंसर से चार मौत हो चुकी हैं, लेकिन प्रकरण जानकारी में आने के बावजूद अभी तक विभाग ने कोई टीम नहीं भेजी।
ब्लॉक कोतवाली देहात के गांव शादीपुर में एक मई को सोनू कश्यप (30) व आठ मई को त्रिवेदी (48) की कैंसर से मौत हो चुकी है। करीब एक माह पूर्व गांव निवासी सरेशो देवी की भी कैंसर से मौत हो गई थी।
ब्लॉक मौहम्मदपुर देवमल के गांव गजरौला शिव में कैंसर की पीड़ा से त्रस्त होकर टीकाराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही शुक्रवार रात गांव निवासी आशा कार्यकत्री रेखा रानी की दर्दनाक मौत हो गई। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग पर इन मौतों का कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आश्वासन पर आश्वासन
कैंसर से मौत के बाद जब सीएमओ को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने हर बार गांव में चिकित्सीय टीम को भेजने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके विभाग अभी तक एक स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री को उनके आश्वासन के बाद कैंसर से मौत के बाद गांव में टीम न पहुंचने की बात बताई गई तो उन्होंने फिर वही पुराना आश्वासन दे दिया। उन्होंने कहा कि वह गांव में सोमवार को टीम भेजेंगे।