फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   youth injured in fight died during treatment

Bulandshahr: मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, तीन दिन पहले हुई थी घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 05:19 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या के प्रयास के मामले को गैर इरातदन हत्या में तरमीम कर दिया। 

विज्ञापन
youth injured in fight died during treatment
मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा  में अरनिया थाना क्षेत्र के सारसौल गांव में तीन दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या के प्रयास के मामले को गैर इरातदन हत्या में तरमीम कर दिया। 

विज्ञापन

 

सारसौल गांव निवासी नजीर ने बताया कि उनके बेटे हसरत गांव में रहने वाले शकील को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर शकील मना कर देता था। विगत 15 जून को हसरत ने अपने रुपये वापस मांगे, तो शकील ने गाली-गलौज शुरू कर दी। हसरत ने गाली का विरोध किया। इस बात पर शकील भड़क गया और अपने साथियों संग मिलकर हसरत की पिटाई शुरू कर दी। वहीं शोर सुनकर घर में मौजूद पीड़ित की बेटी निशा, शेरबानों और दामाद बाबू (35) निवासी नागलोई दिल्ली भी मौके पर आ गए। उन्होंने बीच-बचाव कराया तो आरोपियों ने बाबू की भी बेरहमी से पिटाई की, जिसके सिर, हाथ व चेहरे पर गंभीर चोट आई। 

विज्ञापन

 

 

वहीं भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें बाबू की हालत गंभीर थी, जिसको मुनि सीएचसी से अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल से उसको दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं नजीर की शिकायत पर पुलिस ने शकील, नफीस, सफीक, सब्बीर के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार रात बाबू की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि संबंधित धारा में मुकदमा तरमीम किया गया है। साथ ही मामले में शकील और सफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed