फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth goes missing while bathing in Walipura canal

Bulandshahar News: वलीपुरा नहर में नहाते समय युवक लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth goes missing while bathing in Walipura canal
बुलंदशहर वलीपुरा नहर में लापता धर्मेंद्र का फाइल फोटो।
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा नहर में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक तेज बहाव में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। रविवार देर शाम एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड प्लाटून ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धमैड़ा अड्डा निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) रविवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ वलीपुरा नहर पर नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तीनों दोस्तों ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद ही धर्मेंद्र के दोनों साथी बाहर आ गए लेकिन धर्मेंद्र वापस नहीं आए। साथियों ने उसे आसपास खोजने की कोशिश की लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन

दोस्तों का शोर सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा गया, लेकिन घंटों की तलाश के बाद भी धर्मेंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद देर शाम एनडीआरएफ और अनूपशहर से पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम रेस्क्यू के लिए वलीपुरा पहुंची। पुलिस धर्मेंद्र के साथियों से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed