फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   women beaten for dowry

बेटी के ससुरालियों को समझाने पहुंचे पिता को बनाया बंधक, मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
women beaten for dowry
बेटी के ससुरालियों को समझाने पहुंचे पिता को बनाया बंधक, मारपीट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे ससुराल वालों को समझाने के लिए पहुंचे पिता को आरोपियों ने बेटी के साथ बंधक बना लिया और मारपीट की। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भराना में हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। 18 जून को उसके पिता ससुरालियों को समझाने के लिए गांव भराना पहुंचे। समझाने का प्रयास करने पर ससुराल वाले आक्रोशित हो गए और वह दहेज की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशित ससुरालियों ने उसके पिता और बहन को बंधक बना लिया। उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसके पिता, बहन को गंभीर चोट आई। किसी तरह गांव के लोगों की मदद से वह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed