{"_id":"6aa58aa7b0ed384a100a9055","slug":"villagers-thrashed-a-lover-and-his-friend-who-had-come-to-drop-off-his-girlfriend-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-165282-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेमिका को छोड़ने आए प्रेमी व दोस्त को ग्रामीणों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेमिका को छोड़ने आए प्रेमी व दोस्त को ग्रामीणों ने धुना
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका को छोड़ने आए उसके प्रेमी और दोस्त को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इसी दौरान प्रेमी मौका पाकर भाग गया। वहीं, उसके दोस्त को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर युवती का प्रेमी गांव आया और युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। युवती के देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। रात होने पर प्रेमी और उसका दोस्त बाइक से प्रेमिका को उसके घर छोड़ने के लिए पहुंचे।
युवती की तलाश कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने बाइक पर छोड़ने आए प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़ लिया और धुनाई करने लगे। इसी दौरान मौका पाकर प्रेमी भाग गया। वहीं, उसके दोस्त को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।