फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Relief for cancer, heart disease, and bone patients: Amrit Pharmacy to open.

कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोगियों को मिलेगी राहत : खुलेगी अमृत फार्मेसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Relief for cancer, heart disease, and bone patients: Amrit Pharmacy to open.
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में अमृत फार्मेसी खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 400 से 600 वर्गमीटर के भवन को चिन्हित करने के लिए टीम गठित कर दी हैं। अमृत फार्मेसी खुलने पर ऑपरेशन के दौरान प्रयोग होने वाले महंगे सर्जिकल इम्प्लांट और अन्य सामान के लिए परिजनों को निजी दुकानों या बिचौलियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में अभी तक सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित है। यहां पर मरीजों को सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला महिला चिकित्सालय जहां मेटरनिटी विंग में ही संचालित रहेगा तो वहीं, जिला चिकित्सालय से सभी सुविधाएं नए चिकित्सालय भवन में स्थानांतरित की जा रही हैं। ओपीडी सेवाएं नए भवन में पहुंचने पर जन औषधि केंद्र संचालक ने एक ओर भवन की मांग की हैं, जिससे मरीजों को भटकना ना पड़े। इस मामले में अभी प्राचार्य स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर हड्डी व ह्दय रोग समेत अन्य ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले इम्प्लांट (हर तरह के गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन में प्रयोग आने वाले उपकरण) के लिए तीमारदारों को अभी भटकना पड़ रहा है। बाजार में निजी दुकानों पर इम्प्लांट महंगी दर पर मिलने के कारण तीमारदारों को बिचौलियों का सहारा लेना पड़ जाता है। लेकिन अमृत फार्मेसी पर ऑर्थोपेडिक (हड्डी), कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) और अन्य सर्जरी के लिए इम्प्लांट बाजार से कम दामों पर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

50 फीसदी तक मिलेगी राहत
अमृत फार्मेसी का संचालन एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से किया जाएगा, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और किफायती दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे महंगे इलाज का आर्थिक बोझ कम हो सके। फार्मेसी पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां, शल्य चिकित्सा सामग्री, उपभोग्य वस्तुएं और प्रत्यारोपण सामग्री, अत्यंत कम मूल्यों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का कहना है कि अमृत फार्मेसी खुलवाने के लिए नए चिकित्सालय भवन में उपयुक्त स्थान को चिन्हित कराया जा रहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जिम्मेदारी दी गई है। अमृत फार्मेसी खुलने से मरीजों को ऑपरेशन में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed