फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two brothers die after suffering from fever; both pass away within five hours.

Bulandshahar News: बुखार से पीड़ित दो सगे भाइयों की मौत, 5 घंटे में तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two brothers die after suffering from fever; both pass away within five hours.
सिकंदराबाद मोंटी व सोंटी का फाइल फोटो
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी दो मासूम सगे भाइयों की बुखार से मौत हो गई। दोनों का पिछले चार दिन से उपचार चल रहा था। परिजन शुरुआत में नगर, फिर बुलंदशहर और हालत में सुधार न होने पर मेरठ ले गए। मंगलवार रात 12 बजे बड़े भाई मोंटी ने तो बुधवार सुबह पांच बजे छोटे भाई सोंटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विभागीय अफसरों ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी रोहित के सात वर्षीय पुत्र मोंटी व पांच वर्षीय पुत्र टीटू उर्फ सोंटी को चार दिन पूर्व बुखार आया था। पिता रोहित ने बताया कि पहले बड़े पुत्र फिर छोटे पुत्र को बुखार होने पर शुरुआत में नगर के ही एक क्लीनिक से दवा दिलवाई। दो दिन तक स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मंगलवार को बुलंदशहर के भूड़ चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया। चिकित्सक ने दोनों को भर्ती कर डेंगू, मलेरिया व टायफाइड जांच कराने की सलाह दी। दोनों की डीएम रोड स्थित एक निजी पैथोलॉजी लैब पर जांच कराई गई। जिसमें टायफाइड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, शेष निगेटिव रही।
विज्ञापन

उपचार के दौरान दोनों की प्लेट्लेटस कम होने लगीं तो चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया। बताया कि मंगलवार रात बड़े पुत्र मोंटी ने और बुधवार सुबह छोटे पुत्र सोंटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि मेरठ में उपचार के दौरान डेंगू लक्षण होने की बात कही गई जिसकी जांच भी कराई गई लेकिन मेरठ से कोई भी रिपोर्ट परिजनों को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी और परिवार के लाडले थे दोनों भाई
पिता रोहित ने बताया कि दोनों भाई एक साथ रहा करते थे। खाना भी साथ खाते। दोनों को बुखार भी एक साथ हुआ और कुछ देर के अंतर पर दोनों जिंदगी छोड़कर चले गए। परिवार में दोनों बेटों के अलावा एक बेटी है। दोनों बेटे माता-पिता के अलावा दादी के लाड़ले थे। दोनों बेटे हमेशा अपनी दादी महेंद्री देवी के पास ही रहते। दोनों की मौत होने पर मां ममता और दादी महेंद्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे रोहित
लोगों ने बताया कि रोहित की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान मिला हुआ है। पूरा परिवार उसी आवास में रहकर गुजर बसर कर रहा है।
नाले की सफाई नहीं होने का आरोप
परिजनों ने नगर पालिका पर घर के पास से गुजर रहे गंदे नाले की नियमित सफाई नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नाले में गंदगी जमा रहती है, जिससे मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं। परिजनों ने नाले की सफाई और क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि नाले की सफाई न होने के कारण पनप रहे मच्छरों से डेंगू और तमाम तरीके की बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी कि फॉगिंग नहीं कराई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि दोनों भाइयों की मौत की जानकारी मिली है। टीम को घर पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर कॉलोनी में शिविर लगाकर में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।

सिकंदराबाद मोंटी व सोंटी का फाइल फोटो

सिकंदराबाद मोंटी व सोंटी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed