फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vigilance team raided

Bulandshahar News: विजिलेंस टीम ने मारा छापा, पांच घंटे बंद रहा टिकट काउंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team raided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे की विजिलेंस टीम ने शनिवार को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने टिकट काउंटर पर जांच पड़ताल की। करीब पांच घंटे तक आरक्षण काउंटर बंद रहा। विजिलेंस टीम को टिकट खिड़की कक्ष में लेखा-जोखा से अलग 7800 रुपये की नकदी मिली। जिसका सबूत नहीं दिखाने पर वह उसे अपने साथ ले गई है। सबूत दिखाने पर संबंधित धनराशि वापस कर दी जाएगी।
बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पर बने टिकट आरक्षण काउंटर पर प्रतिदिन 50 से अधिक लोग पहुंचकर ट्रेनों में सफर करने के लिए आरक्षण कराते है। शनिवार को सुबह नौ बजे से टिकट आरक्षण कराने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। इसी बीच दिल्ली से विजिलेंस की टीम आ गई। विजिलेंस की टीम आने पर टिकट काउंटर को बंद कर दिया गया। ऐसे में करीब पांच घंटे तक जांच चली। जांच के दौरान सामान्य आरक्षण कराने आने वाले लोगों को बैठकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि तत्काल टिकट बुक कराने के इंतजार कर रहे लोगों को राहत देते हुए कुछ समय के लिए काउंटर को खोला गया। इसके बाद उसे बंद कर दिया। ऐसे में टिकट बुक कराने के इंतजार में लोग काउंटर खुलवाने की मांग करते रहे। जिन्हें आरपीएफ पुलिस ने समझाकर शांत किया। लोगों का कहना था कि काउंटर को कुछ देर के लिए खोला जाए, जिससे सुबह से इंतजार कर रहे लोगों के टिकट बुक हो सके।
विज्ञापन

--
बोले यात्री
मेरठ से अमृतसर जाने के लिए टिकट बुक कराने के लिए आया हूं। सुबह 10 बजे से पूर्व आ गया। एक बजे तक काउंटर नहीं खुला है। दूर से आने के कारण घर वापस गया तो लौटना मुश्किल हो जाएगा। जांच के समय टिकट बुक कराने के लिए राहत देनी चाहिए। - वकील, रेलवे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अलीगढ़ से नासिक जाने के लिए टिकट बुक कराने के लिए सुबह 10 बजे से पूर्व आ गया। यहां पर जैसे ही पहुंचा टिकट काउंटर बंद कर दिया गया। पूछने पर बताया की जांच चल रही है। अब बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। ओमेंद्र कुमार, रेलवे यात्री
--
बोले अफसर
विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम जांच के लिए आई है। जांच में सहयोग किया गया। जांच के चलते टिकट काउंटर बंद रखा गया। जांच पूरी होने के बाद टिकट काउंटर खुलवा दिया गया। जांच टीम ने टिकट काउंटर से कैश का मिलान किया। कुछ कैश अधिक होने पर वह रिपोर्ट बनाकर ले गई है। - शैलेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक बुलंदशहर रेलवे स्टेशन

--
विजिलेंस की टीम वर्ष में एक-दो बार निरीक्षण के लिए आती रहती है। टिकट काउंटर पर कैश का मिलान कर रिपोर्ट बनाकर अपने साथ ले गए है। टीम की ओर से की गई जांच के समय यात्री को समय-समय पर शांत करना पड़ा। दो बजे से पूर्व टिकट काउंटर को खोल दिया गया। - विजय कुमार, आरपीएफ चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed