फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga's water level rises again; soil erosion sparks concern among farmers.

Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, कटान होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises again; soil erosion sparks concern among farmers.
अहार क्षेत्र में बढ़ा जलस्तर, कटान जारी। संवाद
आहार/अनूपशहर/नरौरा। तीन दिन की राहत के बाद गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अनूपशहर, आहार और नरौरा के घाटों पर जलस्तर में वृद्धि हुई है। तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरौरा बैराज पर मंगलवार को डाउनस्ट्रीम में 62398 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। सोमवार को यह निकासी 64283 क्यूसेक थी। बैराज से लोअर गंगा नहर (एलजीसी) में 8099 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। समानांतर लोअर गंगा नहर में 4618 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। एई ड्रेनेज अमित किशोर ने बताया कि बिजनौर से लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना है। देवेश कुमार ने कहा कि बैराज पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आहार क्षेत्र में कटान जारी रहने से किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। खेतों की मिट्टी कटकर गंगा में समा रही है। इससे फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। सिद्ध बाबा घाट को जाने वाला सीसी रोड भी गंगा में समा रहा है। वन विभाग की भूमि और पेड़-पौधे भी पहले गंगा में समा चुके हैं। किसानों की उपजाऊ भूमि और फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed