फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SNCU beds full; five to 10 newborns arriving daily.

Bulandshahar News: एसएनसीयू में बेड फुल, प्रतिदिन आ रहे पांच से 10 नवजात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
SNCU beds full; five to 10 newborns arriving daily.
जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात। संवाद
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय की नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में बेड की कमी है। 18 बेड की क्षमता वाली इस इकाई में प्रतिदिन पांच से 10 नए नवजात पहुंच रहे हैं। इससे सभी को भर्ती करना मुश्किल हो रहा है और परिजनों को दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई बार एक बेड पर दो-दो नवजातों को भर्ती करना पड़ता है। कुछ गंभीर नवजातों को अन्य अस्पतालों में रेफर भी कर दिया जाता है। वर्तमान में एसएनसीयू को 18 की जगह 30 से 35 बेड की आवश्यकता है। सोमवार को वार्ड में 26 नवजात भर्ती थे।
विज्ञापन

कि मंगलवार को 18 बेड पर 20 नवजात मिले। दो नवजातों को अन्य दो नवजातों के साथ रखा गया था। एसएनसीयू के कर्मचारी बताते हैं कि कभी-कभी वार्ड में 30-30 नवजात भी भर्ती किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय के द्वितीय तल पर एसएनसीयू संचालित है। यहां समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और बीमार नवजातों का इलाज होता है। जन्म से 28 दिन तक के नवजातों को यहां भर्ती किया जाता है।
जिलेभर के निजी नर्सिंग होम, अस्पताल और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी प्रतिदिन नवजात यहां पहुंचते हैं। गंभीर हालत में आने वाले इन नवजातों के कारण बेड हमेशा भरे रहते हैं।

--
कोट
वार्ड में पहले 10 बेड की व्यवस्था थी। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 18 बेड तक किया जा चुका है। वार्ड में नवजातों को लेकर आने पर उनकी जांच कर भर्ती कर लिया जाता है। बेड भरे होने पर परिजनों को इसकी जानकारी से अवगत करा दिया जा रहा है। - डॉ. अजय पटेल, सीएमएस महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed