फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: CNG car suddenly catches fire; driver saves his life by jumping out

बुलंदशहर: सीएनजी कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; 9 महीने पहले ही खरीदी थी गाड़ी

Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
सार

भूड़ चौराहे के पास बुधवार रात करीब दस बजे सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Bulandshahr: CNG car suddenly catches fire; driver saves his life by jumping out
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूड़ चौराहे के पास बुधवार रात करीब दस बजे सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सिकंदराबाद के गांव चंदेरू निवासी सोनू ने बताया कि उसने दिसंबर 2025 में होंडा की सीएनजी ऑरा कार खरीदी थी। वह कार को ओला टैक्सी में चलाते थे। 

विज्ञापन


बुधवार को रात में नोएडा सवारी छोड़कर आये थे। रात करीब 10 बजे वह बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर खाना खाने के लिए उन्होंने कार को रोका। जैसे ही कार को बंद किया तो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


आग लगने से अफरा तफरी का माहौल
घटना की जानकारी दमकल विभाग को देने के साथ ही पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग से उनकी कार पूरी तरह से जल गई। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि भूड़  चौराहे पर सीएनजी कार में अचानक आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed