{"_id":"6aa68b73d0ffb08f19073803","slug":"video-of-young-man-being-attacked-with-weapon-after-someone-barged-into-shop-in-bulandshahar-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुकान में घुसकर युवक पर हमला, काउंटर के पीछे छिपा, आरोपियों ने धारदार हथियार-रॉड से पीटा; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुकान में घुसकर युवक पर हमला, काउंटर के पीछे छिपा, आरोपियों ने धारदार हथियार-रॉड से पीटा; वीडियो
Sun, 13 Sep 2026 05:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:09 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा में युवक पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला करने का वीडियो वायरल है। जान बचाने के लिए दुकान में छिपे युवक को आरोपियों ने घेरकर पीटा। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
दुकान में घुसकर युवक पर बेरहमी से हमला
- फोटो : सीसीटीवी
विस्तार
बुलंदशहर जिले के खुर्जा के कालिंदी कुंज कॉलोनी के पास दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक अपनी जान बचाने के लिए दुकान में छिप रहा है, लेकिन आरोपी उस पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो मिनट 26 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवक कुछ लोगों से जान बचाता हुआ दुकान में छिप जाता है। तभी दुकानदार आता है और उसको बाहर निकलने को बोलता है। यह देख आरोपी युवक दुकान में आ जाते हैं और काउंटर के पीछे छिपे युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला करते हैं और लोहे की रॉड से भी पीटते हैं। बीच बचाव करने आए युवक के दोस्त की भी पिटाई करते हैं। युवक किसी तरह दुकान से बाहर निकलता है तो उसको पीटते हुए बाहर ले जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। सरेआम युवक की पिटाई से लोगों में दहशत है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी कोई पुष्टि नहीं करती है। यह वीडियो नौ सितंबर की बताई जा रह है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के बाद घायल ध्रुव निवासी प्रीत विहार कॉलोनी की ओर से तहरीर दी गई थी। इसमें तहरीर के आधार पर छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।