फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of Babu taking money in Collectorate went viral, removed from the table

Bulandshahar News: कलक्ट्रेट में बाबू का रुपये लेते वीडियो वायरल, पटल से हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Video of Babu taking money in Collectorate went viral, removed from the table
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम को कलक्ट्रेट में तैनात एक बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी से रुपये लेकर जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही वीडियो में एक महिला उपनिरीक्षक भी नजर आ रही है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच एडीएम को सौंप दी है। साथ ही बाबू को पटल से हटा दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मंगलवार शाम को चार सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियाे कलक्ट्रेट के कमरा नंबर पांच का बताया जा रहा है। जहां पर न्याय सहायक (जे. बाबू) के पद पर तैनात अजय शर्मा किसी से रुपये लेकर जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा हैं। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी भी खड़ी दिखाई दे रही हैं। वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसी ने कहा कि कोई चाय वाला था, जो चाय के बचे हुए रुपये वापस कर रहा था, तो किसी ने कुछ और कहा लेकिन वीडियो में रुपये देते हुए जो हाथ दिखाई दे रहा है वह भी पहने हुए कपड़ों के हिसाब से किसी पुलिसकर्मी का ही लग रहा है। देर शाम मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल बाबू को पटल से हटाकर मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंप दी है। पुलिसकर्मियों के बीच बाबू का रुपये लेकर जेब में रखते हुए वायरल हुए वीडियो के संबंध में पुलिस भी जांच कर रही है। आखिर वीडियो में नजर आ रही महिला उपनिरीक्षक वहां क्या कर रही थीं यदि, यह रिश्वत का मामला है, तो उनके सामने यह कार्य हो रहा था तो उन्होंने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं, रुपये देने वाला हाथ किसका है, यह भी जांच का विषय है। अधिकारी जल्द ही वायरल वीडियो की सत्यता स्पष्ट करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन





मामला संज्ञान में आया है, बाबू को पटल से हटा दिया गया है। वीडियो में एक महिला उपनिरीक्षक नजर आ रही हैं। यह रुपये रिश्वत के हैं या फिर किसी अन्य कार्य से संबंधित हैं, यह जांच का विषय है। अभी रिश्वत की बात कहना जल्दबाजी है। जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed