{"_id":"6ab1088ba9e2e2101407e30c","slug":"ahmadgarh-police-in-bulandshahr-arrested-two-vehicle-thieves-during-check-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा: छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा: छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार
Mon, 21 Sep 2026 04:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर मेंअहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, ये चोर अन्य जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी करके लाते थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अहमदगढ़ थाना पुलिस काफी समय से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह की तलाश कर रही थी। इन मोटरसाइकिल चोरों को पकड़े जाने के बाद क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है।