फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board: Admit cards of candidates released

यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र हुए जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारियों के बीच परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। छात्र-छात्रा अपने संबंधित स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस समय प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसी के साथ परीक्षाओं की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर 09 मार्च 2024 तक चलेंगी। परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डेट शीट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक, और दोपहर का सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:15 से 11:45 और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी।परीक्षा में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को को अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इस बार जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 88 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम से वितरित की जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंची उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में कापियों को सुरक्षित रखते हुए वितरण के लिए नोडल अधिकारी के साथ अन्य की तैनाती की गई हैं। अब तक जिले में पांच लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। डीआईओएस के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा से पहले केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए है कि परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित व सचिव के निर्देशानुसार डबल लॉक में रखने का प्रबंध कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम से लेकर अलमारी खोलने तक का समय होगा दर्ज
बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जाएगी। कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। स्ट्रांग रूम से लेकर अलमारी खोलने तक का समय लॉगबुक में दर्ज किया जाएगा। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। स्ट्रांग रूम स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में खुलेगा। स्ट्रांग रूम खोलने का पूरा हिसाब रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम कितने बजे खुला, इसके बाद अलमारी को कितने बजे खोला गया। अलमारी से प्रश्नपत्र निकालने के बाद किस समय बंद किया गया। इसके बाद स्ट्रांग रूम कब बंद किया गया। इसका पूरा लेखा जोखा रहेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरण के बाद बचे हुए प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed