फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nine brass bells stolen from the Shiva temple behind the police station; devotees outraged.

Bulandshahar News: थाने के पीछे शिव मंदिर से 9 पीतल के घंटे चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां लगे पीतल के नौ घंटे चोरी कर लिए। थाने से कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर में थाने के पीछे स्थित शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे तो मंदिर से पीतल के घंटे गायब मिले। चोरी गए घंटों में करीब एक-एक किलो के पांच घंटे और पांच-पांच किलो के चार बड़े घंटे शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में भी इस मंदिर में कई बार चोरियां हो चुकी हैं। थाने के ठीक पीछे वारदात होने से पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना पर डायल 112 और ककोड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय ने बताया कि गांव निवासी उदयवीर गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed