{"_id":"6ab951e8130700cc18052a35","slug":"delhi-shooters-shone-on-the-second-day-of-the-shooting-competition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1034-166673-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन दिल्ली के निशानेबाज चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन दिल्ली के निशानेबाज चमके
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान निशाना साधता खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित जीरोकूल शूटिंग अकादमी में चल रही सातवीं सौरभ चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान दिल्ली के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
प्रतियोगिता आयोजक मनीष चौधरी ने बताया कि शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन मेरठ, दिल्ली, समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. अनुभव शर्मा और डॉ. श्वेता द्विवेदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें दिमाग और शरीर से मजबूती देते हैं और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।
दूसरे दिन एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में बुलंदशहर के आयुष राघव ने 627 अंक हासिल किए। एयर राइफल एनआर महिला वर्ग में दिल्ली की शानवी गोयल ने 415.6 अंक, एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर वर्ग में मेरठ के रजत सांगवान ने 587 अंक, एयर पिस्टल एनआर सीनियर वर्ग में दिल्ली के मोहित मलिक ने 379 अंक और एयर पिस्टल लिटिल चैंप वर्ग में दिल्ली के पुलकित खर्ग ने 195 अंक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आयुष, निशांत, ऋषभ, यश चौधरी, गौरव चौधरी, गगन, हर्षवर्धन प्रकाश रहे। इस मौके पर दानिया समर, गौरव चौधरी, हरजीत सिंह डागुर आदि मौजूद रहे।