फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Torch rally taken out for restoration of old pension

Bulandshahar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए निकाली मशाल रैली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Torch rally taken out for restoration of old pension
मशाल जुलूस निकालते कर्मचारी। 
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी राजेबाबू पार्क में रविवार को एकत्रित हुए। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए पहले बैठक की और मशाल रैली निकाली।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद और बैठक की अध्यक्षता करने वाले देवदत्तत शर्मा ने कहा कि जो शिक्षक व कर्मचारी सरकारी सेवा में रहते हुए पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों को पूरी तरह से निर्वहन करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को बुढ़ापे में केंद्र व राज्य सरकार ने पेंशन विहीन कर उनके साथ अन्याय किया है। जबकि सांसद व विधायकों को कई-कई बार पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। कई राज्यों में पुरानी पेशन को बहाल कर दिया गया है। सरकार से शिक्षक व कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक व मशाल रैली का संचालन महामंत्री रंजीत सिंह ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रविकांत, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, संयुक्त मंत्री विवेक भारद्वाज, अचरा पालीवाल, संगीता, निरुपमा भाटी, नीरज सिंह, प्रवीन अग्रवाल, विमल शर्मा, प्रमोद सक्सेना, मौ. हारुन किरमानी, सुखपाल सिंह, प्रतिभा, निशा रानी, शकुंतला तिवारी और दीपक गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed