फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The district will get 15 new roadways buses

Bulandshahar News: जिले को मिलेंगी 15 नई रोडवेज बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The district will get 15 new roadways buses
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जिले की तीनों डिपो को मुख्यालय से बीएस-6 की लंबे रूट की पांच-पांच नई बसें मिलेंगी। इनमें बुलंदशहर एवं खुर्जा डिपो को बसें मिल चुकी हैं, जबकि सिकंदराबाद डिपो को एक-दो दिन में मिलेंगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो पर निगम की 92 और अनुबंध की 21 बसें शामिल थी। सिकंदराबाद में निगम की 76 बसें है और खुर्जा डिपो में निगम की 96 बसें शामिल हैं। ये बसें कम पड़ने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देख तीनों डिपो के एआरएम ने मुख्यालय पत्र भेजकर नई बसों की मांग की थी। सिकंदराबाद डिपो को बुधवार को कानपुर से बसें प्राप्त हो जाएंगी, जो बृहस्पतिवार शाम तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

--
Iबुलंदशहर एवं खुर्जा डिपो को पांच-पांच नई बसें प्राप्त हो गई हैं। इसके बाद बुलंदशहर में निगम की बसों की संख्या 97 तो खुर्जा में 101 हो गई हैं। सिकंदराबाद डिपो को बृहस्पतिवार तक पांच नई बसें प्राप्त होने से कुल बसों की संख्या 81 हो जाएगी। नई बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जाएगा। - दिनेश सिंह, एआरएम बुलंदशहर एवं सिकंदराबाद डिपोI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed