फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager was taken to a house and raped

Bulandshahar News: किशोरी को एक मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, भाई ने धमकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक बंद मकान में ले जाकर घटना को अजाम दिया। पीड़िता के पिता ने शिकायत की बात कही तो आरोपी के भाई ने रास्ते में रोककर उन्हें हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह स्याना स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। उनकी 13 वर्षीय पुत्री गांव में प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। गत दस अगस्त को भी पीड़ित अपनी ड्यूटी पर था, तब पत्नी ने फोन कर उन्हें घर बुलाया। जब वह घर पहुंचे तो बेटी ने रोते हुए बताया कि गांव निवासी आरोपी युवक शाकिब बीते कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत कर रहा है। आरोप है कि गत 10 अगस्त को आरोपी उनकी पुत्री को जबरन उठाकर एक बंद पड़े मकान में ले गया था। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़िता अपने पिता के साथ जब आरोपी की शिकायत करने थाने जा रही थी, तब आरोपी के भाई नफीस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 65(1), 351(3) के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed