फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   special intensive review

गलतफहमी करें दूर...वोट कटवाने का आरोप पूरी तरह गलत : अरुण सक्सेना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
special intensive review
एसआईआर को लेकर लोगों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना। संवाद
बुलंदशहर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर लोगों की गलतफहमी को दूर करने के लिए सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने नगर के मोहल्ला देवीपुरा और भवन में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी भी वैध मतदाता का वोट काटना नहीं है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए फर्जी, गलत या दोहरी प्रविष्टियों को हटाना है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वोट कटवाने का आरोप पूरी तरह गलत है। वोट उन्हीं के काटे जा रहे हैं, जो गलत या दोहरी प्रविष्टियों में दर्ज हैं। उन्होंने मतदाताओं से उनके वोटर आईडी, परिवार के विवरण और पते से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे फर्जी सूचनाओं से बचें और बीएलओ का सहयोग करें। साथ ही गलत जानकारी देने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन


बीएलओ ने बताईं अपनी मुश्किलें
इस दौरान कई बीएलओ भी मंत्री से मिले और अभियान के दौरान आने वाली अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बीएलओ ने मंत्री को बताया कि उनसे 24 घंटे काम कराया जा रहा है। घर-घर जाकर सूची सत्यापन का कार्य आसान नहीं है। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके अतिरिक्त कार्यभार और समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed