{"_id":"66649958fc9d3664ad057a1e","slug":"six-lakhs-were-snatched-from-a-young-man-on-the-pretext-of-getting-a-plot-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-116939-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर युवक से छह लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर युवक से छह लाख हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी व्यक्ति को उसके रिश्तेदार व साथियों ने खुर्जा में प्लाॅट दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित को जब जानकारी हुई तो उसने रुपये मांगे। जिस पर आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और भविष्य में पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी सुनील कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी खुर्जा नगर क्षेत्र में रिश्तेदारी है। गत जनवरी माह में उनके रिश्तेदार ने उन्हें खुर्जा में एक प्लॉट बिकने की बात बताई थी। पीड़ित अपने रिश्तेदार के साथ खुर्जा स्थित प्लॉट को देखने पहुंचा था। जिसके बाद उसकी मुलाकात खुर्जा निवासी एक अन्य व्यक्ति से कराई थी। जिसे प्लाॅट मालिक बताया गया। 80 गज के उस प्लॉट का सौदा 16 लाख रुपये में तय हुआ था। पीड़ित ने बतौर पेशगी मार्च माह में उन्हें छह लाख रुपये भी दे दिए थे।
बाकी की रकम बैनामा कराने के दौरान देना तय हुआ था। बैनामा आरोपियों ने मई माह में कराने की बात कही थी। लेकिन, समय बीतने के बावजूद आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। जिसके बाद पीड़ित ने खुर्जा जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह प्लाॅट किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। वह उसे बेच भी नहीं रहा है। जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने अब देने से इंकार कर दिया है। साथ ही भविष्य में पीड़ित को रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।