फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Prince Jadon has gone on a hunger strike at Pahasu Math Temple after being released from police custody.

Bulandshahar News: पुलिस हिरासत से निकलकर पहासू मठ मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठे प्रिंस जादौन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Prince Jadon has gone on a hunger strike at Pahasu Math Temple after being released from police custody.
खुर्जा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के कानून के विरोध में बीते चार दिनों से फजलपुर गांव निवासी सनातन रक्षा वाहिनी के प्रमुख प्रिंस जादौन अनशन पर बैठे थे, जिनको पुलिस ने नजरबंद किया हुआ था। शुक्रवार को वह किसी तरह पुलिस हिरासत से निकलकर बरोली मार्ग पर आ गए और ग्रामीणों संग धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


जहां पर सीओ शिकारपुर प्रमोद सिंह पुलिसबल के साथ पहुंचे, जिनके समझाने के बाद प्रिंस मार्ग से हटकर मठ मंदिर पर धरने पर बैठ गए। जहां मंदिर कमेटी इस धरने के विरोध में है, जो मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनाने से रोक रही है। हालांकि, शुक्रवार शाम तक प्रिंस अपने समर्थकों संग मंदिर में ही बैठे रहे।
विज्ञापन


प्रिंस जादौन का कहना है कि आठ सितंबर को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत आगामी 20 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महापंचायत के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित करने के लिए पहासू आए थे। प्रिंस जादौन के नेतृत्व में ही पहासू में कार्यक्रम होना था, जिसकी सूचना मिलने पर पहासू पुलिस ने सात सितंबर की रात को ही प्रिंस जादौन को फजलपुर गांव स्थित उनके घर पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां वह स्वर्ण आयोग का गठन करने, यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर घर पर ही अनशन पर बैठ गए। जो पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को उनके स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट शासन को भेज दी। प्रिंस ने शुक्रवार दोपहर तक प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की मांग की थी, लेकिन कोई उनके घर नहीं पहुंचा। ऐसे में शाम करीब चार बजे वह किसी तरह पुलिस हिरासत से निकलकर आ गए और गांव के बाहर बरोली मार्ग पर अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए।

सूचना पर सीओ शिकारपुर वहां पहुंचे और वार्ता होने के बाद प्रिंस को मठ मंदिर में धरना देने की सहमति दे दी। इस पर प्रिंस अपने समर्थक संग मठ मंदिर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, मठ मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश पुजारी का कहना है कि यह धार्मिक स्थान है, जिसको राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों से किसी अन्य स्थान पर जाने की अपील की है।

सीओ शिकारपुर प्रमोद सिंह का कहना है कि धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की जा रही है। इस संबंध में जो उनकी मांगें हैं, वह भी उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई हैं। प्रयास किया जा रहा है कि शांतिपूर्वक धरने को समाप्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed