फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trucks collide on National Highway-34; four injured.

Bulandshahar News: नेशनल हाईवे-34 पर आपस में भिड़े ट्रक, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Trucks collide on National Highway-34; four injured.
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-34 पर बृहस्पतिवार की रात में जिला कारागार के पास ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जिला कारागार के पास एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा हुआ था। रात करीब तीन बजे पीछे से आ रहे ट्रक की खड़े हुए ट्रक से टक्कर हो गई। वहीं, एक अन्य ट्रक भी पीछे से टकरा गया। बताया कि हादसे में कासगंज निवासी रूपचंद, दीपू, राधिका, भजनलाल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन


घरेलू विवाद में युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन
बुलंदशहर। घरेलू विवाद में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को शिकारपुर क्षेत्र के गांव निवासी कुलदीप को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि घर पर आपसी विवाद में कुलदीप ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को भर्ती कर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed