फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mahapanchayat held over farmers' issues; emphasis on strengthening the organization.

Bulandshahar News: किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत, संगठन मजबूत करने पर जोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat held over farmers' issues; emphasis on strengthening the organization.
सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की ओर से शुक्रवार को गुलावठी रोड स्थित एक फार्म हाउस में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. राम अवतार सिंह व जिला कार्यकारिणी ने किया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता रहे। महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं, अधिकारों और उनके हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव ओम सिंह गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष रविंदर प्रधान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिभा राणा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन मांगेराम ने किया। वरिष्ठ समाजसेवी आरपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed