{"_id":"67250a4280899617be06bba0","slug":"shortage-of-buses-to-go-home-on-bhaiya-dooj-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105741-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिवाली के बाद भैयादूज पर घर जाने के लिए बसों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिवाली के बाद भैयादूज पर घर जाने के लिए बसों में मारामारी
विज्ञापन
खुर्जा। दिवाली के बाद अब बसों में भैया दूज को लेकर अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। भैया दूज पर बहनें अपने घर जाने के लिए बस व पैसेंजर ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में रोडवेज बस अड्डा, पहासू अड्डा, जेवर अड्डा पर भीड़ रही। वहीं परिवहन निगम की ओर से डिपो से बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को दीपावली के चलते बसों में भीड़ काफी कम रही। दीपावली पर्व के बाद लोग भैया दूज मनाने के लिए अपने घर या रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने शुक्रवार को दीपावली मनाई। इसके चलते भी बसों में सीट के लिए मारामारी रही। सबसे ज्यादा परेशानी बसों का डिपो पर देरी से पहुंचने में हुई। त्योहार के चलते मार्ग पर जाम के कारण बस देरी से बस डिपो पर आ सकी। ऐसे में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और बस में बैठने की होड़ लगी रही।
खुर्जा के सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग निवासी हीरा राघव ने बताया कि वह त्योहार के चलते बिहार जा रहे थे, जिसके लिए अलीगढ़ स्टेशन से आरक्षण कराया था। ऐसे में अलीगढ़ जाने के लिए बस अड्डा पहुंचा तो काफी भीड़ थी। बड़ी मुश्किल से बस में जगह मिल सकी। एआरएम राजेंद्र कुमार का कहना है भैया दूज के लिए दस बस अतिरिक्त लगाई है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के फेरे उसी रूट पर बढ़ा दिए जाएंगे।