फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seeing the groom's age, the bride said, she will not marry him.

Bulandshahar News: दुल्हे की उम्र देख दुल्हन बोली, नहीं करूंगी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
पहासू। खुर्जा क्षेत्र से पहासू में आई बरात में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब दुल्हन ने दूल्हे की अधिक उम्र के कारण शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के शादी से इन्कार करने से शादी से पहले बराती परेशान हो गए। शादी की खुशी की रंगत फीकी पड़ने से वर पक्ष में मायूसी छा गई।
विज्ञापन


बीती रात खुर्जा क्षेत्र के एक गांव से पहासू में बरात आई थी। बरात चढ़त और दावत के बाद वरमाला के समय दुल्हन के काफी देर तक नहीं आने के बाद लोग परेशान हो गए। दुल्हन ने दूल्हे की बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दुल्हे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और दुल्हन पक्ष पर अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार देर रात बिना दुल्हन लिए बरात बैरंग वापस लौट गई। इसमें पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed