फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rescue operation continued until 3 AM; truck had got stuck due to road cave-in.

Bulandshahar News: रात तीन बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सड़क के धंसने से फंस गया था ट्रक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rescue operation continued until 3 AM; truck had got stuck due to road cave-in.
अनूपशहर सड़क में बने गड्ढे में फंसा ट्रक। संवाद
अनूपशहर। कस्बे के बुलंदशहर बाईपास पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा बच गया। गंगा पुल मार्ग पर अचानक सड़क लगभग 4 फीट गहरी और 6 फीट चौड़ी धंस गई। खाद से लदा एक छह टायरा ट्रक इसी गड्ढे में फंस गया।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। देर रात करीब तीन बजे ट्रक को खाली कराकर जेसीबी से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक का एक्सेल टूटने से करीब 1.5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। ट्रक मालिक विनोद कुमार भईपुर निवासी हैं। वह अपने ट्रक में 300 कट्टे खाद लादकर संभल जा रहे थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे बुलंदशहर बाईपास पर यह घटना हुई। हादसे से लगभग 20 मीटर पीछे तक सड़क चटक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग की और यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के जेई पुनीत कुमार ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका ने सात माह पहले सड़क के नीचे नाला पास करने की अनुमति ली थी। आशंका है कि पाइप के जॉइंट से लीकेज के कारण मिट्टी अंदर ही अंदर धंस गई। इस संबंध में नगर पालिका को पत्र लिखा जा रहा है। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed