फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   raid on fertilizer shop

पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी, हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
raid on fertilizer shop
पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन और डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को चार टीमों ने जनपद की पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की 103 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान एक दुकान बिना लाइसेंस के चलती मिली। 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। तीन दुकानों को सील कर दिया। उर्वरक और रसायन के 42 सैंपल भी भरे गए। विभाग ने दुकान से भागने वाले दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही है।

डीएम रविंद्र कुमार ने कृषि उप निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी के लिए चार टीमों का गठन किया। इन टीमों ने बृहस्पतिवार को जनपद में 103 दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानों पर दस्तावेज सही नहीं मिले तो कई स्थानों पर घोर अनियमितताएं पाई गई। इस पर उनके सभी रिकार्ड आदि को भी जब्त कर लिया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार ने शिकारपुर क्षेत्र की 44 दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने इस दौरान उर्वरक और रसायन के 23 सैंपल लिए। सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए, जबकि तीन दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन दुकानों को सील कर दिया। इस क्षेत्र में एक दुकान बिना लाइसेंस के भी चलती मिली। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी घनश्याम वर्मा ने सदर क्षेत्र की 19 दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। उन्होंने सात सैंपल लिए और तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने स्याना क्षेत्र में छापेमारी की और तीन सैंपल फर्टीलाइजर और नौ पेस्टीसाइड के सैंपल भरे हैं। इसके साथ ही तीन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसी तरह कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने 22 दुकानाें पर छापेमारी को अंजाम दिया। उन्होंने आठ उर्वरक और रसायनों के सैंपल भरने के साथ दो दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। बताया गया कि जो दुकानदार छापे के दौरान दुकान छोड़कर भाग गए थे, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed