{"_id":"6b0b337ab2ed455cd100dcd6","slug":"bull-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-171982-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सर्दी बढ़ते ही अंडे की क्रेट 30 रुपये महंगी, दो अंडे 25 रुपये के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सर्दी बढ़ते ही अंडे की क्रेट 30 रुपये महंगी, दो अंडे 25 रुपये के
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी का असर अब अंडों के बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही अंडों के दाम में तेजी आई है। 30 अंडों वाली क्रेट 180 रुपये से बढ़कर 210 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, फुटकर बाजार में दो अंडे 25 रुपये के मिल रहे हैं। करीब 15 दिन पहले तक दो अंडों की कीमत 20 रुपये थी।
सर्दियों में अंडों की मांग बढ़ने की वजह इन्हें नाश्ते और गर्म भोजन के रूप में पसंद किया जाना है। अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। ठंड के मौसम में लोग अक्सर अंडे का सेवन बढ़ा देते हैं। इससे सर्दी के दिनों में अंडों की मांग बढ़ जाती है। अंडा व्यापारियों के मुताबिक थोक में अंडों की पेटी का भाव 1350 रुपये तक पहुंच गया है। देसी अंडों की क्रेट 350 रुपये तक बिक रही है। पिछले साल इसी समय अंडों की क्रेट 170 से 190 रुपये के बीच थी। ऐसे में इस बार कीमतें अधिक हैं। विक्रेता बबलू ने बताया कि सर्दी बढ़ने से अंडों के भाव में तेजी आई है। वहीं, रहीस ने बताया कि धीरे-धीरे अंडे की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई है।