फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

Bulandshahar News: कलक्ट्रेट गेट से किसानों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
protest
कलक्ट्रेट गेट से किसानों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर मंगलवार से धरना-प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान एकता के पदाधिकारियों की बुधवार सुबह पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने बलपूर्वक वहां से किसानों को हटा दिया।
15 वर्षीय किशोरी का छह जनवरी को मुनाफ, सद्दाम निवासी गांव आसिफाबाद चंदपुरा थाना गुलावठी और बिलाल निवासी गांव कावरा थाना सिकंदराबाद ने अपहरण कर लिया था। पीड़ित पिता ने मामले में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों के साथ भारतीय किसान एकता फौजी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जुड़ गए। भारतीय किसान एकता के पदाधिकारी मंगलवार से परिजनों के साथ कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार सुबह किसानों ने कलक्ट्रेट का मुख्य द्वार घेर लिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भारतीय किसान एकता (फौजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह फौजी के साथ धरनास्थल पर बैठे छह संगठन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और शांति भंग में चालान कर दिया। किशोरी के परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

गुलावठी थाने पर भी किया था धरना प्रदर्शन
छह जनवरी से पीड़ित परिजन भारतीय किसान एकता के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन बार गुलावठी थाने पर भी परिजनों ने प्रदर्शन किया, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित परिजन कलक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को नहर में फेंकने की बात बताई
एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि किशोरी को नहर पर ले जाकर उसे धक्का दे दिया, इसके बाद कुछ जानकारी नहीं है। आरोपी के इस बयान के आधार पर पुलिस नहर में किशोरी की तलाश करा रही है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सूचित किया है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी नहर के आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही किशोरी का अपहरण करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं उठे तो हल्के बल का प्रयोग किया गया। इस दौरान विरोध करने वाले छह लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed