फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Agra-based Head Constable Dheeraj Singh dies of illness.

Bulandshahar News: बीमारी से आगरा निवासी हेड कांस्टेबल धीरज सिंह की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Agra-based Head Constable Dheeraj Singh dies of illness.
बुलंदशहर मृतक सिपाही धीरज सिंह का फाइल फोटो।
बुलंदशहर। डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल धीरज सिंह की बीमारी से मौत हो गई। वह मूल रूप से गांव रूपधनू थाना बरहना जनपद आगरा के निवासी थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम में धीरज सिंह को सलामी दी गई। पुलिस लाइन से गार्द उनके शव को लेकर आगरा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

डायल 112 प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि धीरज सिंह पुलिस लाइन के पास में ही किराये पर रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने ड्यूटी की और उसके बाद अपने कमरे पर चले गए। देर शाम उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों को फोन कर सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया गया कि तबीयत में सुधार होने के बाद रात में वह अपने कमरे पर आ गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मकान मालिक ने उन्हें कमरे में बेहोश पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर शाम दोपहर में मृतक के परिवार के लोग बुलंदशहर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद से तीन साल पहले ही उनका बुलंदशहर में तबादला हुआ था। वह 2005 बैच के सिपाही थे। परिवार के साथ आगरा की आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। उनके एक बेटा है। आरआई अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की शाम में मृतक धीरज सिंह को सलामी दी गई। पुलिस लाइन से गार्द उनके शव को लेकर आगरा के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed