फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Diesel and petrol will not be available without a PUCC starting October 1st.

Bulandshahar News: एक अक्तूबर से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol will not be available without a PUCC starting October 1st.
बुलंदशहर। जनपद में एक अक्तूबर से बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों को डीजल-पेट्रोल नहीं मिल सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले वाहनों की एएनपीआर कैमरों के माध्यम से जांच की जाएगी। वैध पीयूसीसी नहीं होने पर वाहन को ईंधन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 186 पेट्रोल पंप संचालित हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन की ओर से 30 सितंबर तक सभी पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में आठ पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए जा चुके हैं। अन्य पेट्रोल पंपों पर भी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि एएनपीआर कैमरे पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। इसके माध्यम से वाहन के पीयूसीसी की वैधता की जानकारी सामने आएगी। वैध पीयूसीसी नहीं होने पर वाहन को डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने भी चालकों से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed