फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Samajwadi Party is indulging in pipe dreams: Brajesh Pathak

समाजवादी पार्टी देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने : ब्रजेश पाठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party is indulging in pipe dreams: Brajesh Pathak
शिकारपुर के गांव रानऊ स्थित फार्म हाउस पर विधायक अनिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते उपमुख्यम
शिकारपुर। दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। प्रदेश की जनता सपा के शासनकाल की गुंडई और अराजकता को आज भी नहीं भूली है।
विज्ञापन


ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा मिला और लोगों को दंगों की आग में झोंकने का काम किया गया। मकान, दुकान और जमीनों पर कब्जा करने वाले लोग सपा के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा शासन में बहू-बेटियों की इज्जत और आबरू भी खतरे में रही। पूरा प्रदेश जानता है कि जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आई, गुंडागर्दी और अराजकता बढ़ी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के तानाशाही वाले बयान पर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग तानाशाही करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित है और प्रदेश में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 में फिर से प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा और प्रदेश के विकास के लिए काम किया जाएगा। पीडीए को लेकर कहा कि जिसकी दुकान का सामान खराब हो जाता है वह अपनी दुकान का नाम बदलकर नया नाम रख लेता है।
कहा कि भाजपा कभी भी जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती, बल्कि सपा लगातार नाम बदलकर लोगों से जाति धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के रानऊ स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी व बेटे कुश शर्मा से मुलाकात कर संवेदना जताई।


उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा हमारे साथी और विधायक थे। उनका निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में भाजपा और पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है। कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जिस प्रकार से पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है, उससे उनकी ख्याति के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। वह न केवल अपनी विधानसभा बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed