{"_id":"618812d788393451b61ed444","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2289745120","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम
ब्राहमण समाज की बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम
विज्ञापन
शिकारपुर। ब्राह्मण समाज ने परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण करने के लिए जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद ब्राह्मण समाज परशुराम चौक पर मूर्ति का अनावरण करने के साथ धरना प्रदर्शन करेगा।
दीपावली के दिन शिकारपुर स्थित परशुराम चौक पर लगी भगवान परशुराम की प्रतिमा को पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति राकेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ दूध और गंगाजल से नहलाकर माल्यार्पण किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रतिमा को ढकवा दिया था। राकेश शर्मा समेत सात लोगों खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को शिकारपुर स्थित एक मैरिज होम में ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें भगवान परशुराम की प्रतिमा को ढके जाने और रिपोर्ट दर्ज करने पर रोष प्रकट किया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आशीष सिंह को ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वह नियमानुसार इस पर कार्रवाई करेंगे। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने तथा संचालन शिवकुमार बाबा ने किया। आरडी शर्मा, शिवकुमार शर्मा, बबली त्यागी, सुभाष गांधी, निरंजन लाल शर्मा, महेश चंद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, यश कौशिक, पूनम पंडित, मनोज शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।