फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest against online attendance continues in basic schools

Bulandshahar News: बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Protest against online attendance continues in basic schools
लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर पहुंच
बुलंदशहर। बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सवंद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला मंत्री अरुण राठी और जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांगों का ज्ञापन भेजा जाएगा। मांगों के समर्थन में जनपद मुख्यालय मलका पार्क पर एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया जाएगा। अनिता त्यागी, निर्भय नंद शर्मा, राजीव मोहन शर्मा और पंकज गुप्ता ने चेतावनी दी कि विरोध लगातार जारी रहेगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर महामंत्री राम अवतार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रियंका शेखावत, जिला उपाध्यक्ष पूनम त्यागी, जिला संगठन मंत्री चेतन सिंह सोलंकी और जिला मंत्री विनीत कुमार सिंह राणा ने कहा कि तब तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी रहेगा, जब तक मांग पूरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मांगें पूरी होने पर ही लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
अनूपशहर। मोहल्ला मदारगेट स्थित बीआरसी कार्यालय पर शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता मुकेश कुमार शर्मा ने की। ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश इकाई के निर्देश पर ब्लॉक इकाई द्वारा सीएल, ईएल व द्वितीय शनिवार पर अवकाश की मांग पूरी न होने तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, दुष्यंत अवतार शर्मा, ज्योति रघुवंशी, नीलिमा अग्रवाल और प्रीति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed