फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passengers completing the 25 minute journey in two hours

Bulandshahar News: 25 मिनट का रास्ता दो घंटे में पूरा कर रहे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Passengers completing the 25 minute journey in two hours
बुलंदशहर। नगर से वाया शिकारपुर होते हुए डिबाई और बदायूं को जाने वाले स्टेट हाईवे का बुलंदशहर से शिकारपुर तक 22 किलोमीटर का सफर गड्ढों से भरा हुआ है। 25 मिनट के सफर को लोग करीब दो घंटे में पूरा कर रहे हैं। प्रतिदिन इस मार्ग पर सफर करने वाले एक लाख से ज्यादा यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से बुलंदशहर, शिकारपुर, अहमदगढ़, डिबाई होते हुए बदायूं जाने वाले स्टेट हाईवे की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बुलंदशहर से डिबाई की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। हाईवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बुलंदशहर से शिकारपुर तक है। बुलंदशहर से शिकारपुर का सफर 22 किलोमीटर का है। इस दूरी को पूरा करने में पहले 25 मिनट लगते थे। स्टेट हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण डेढ़ से दो घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन

बस चालक देवेंद्र और मनोज ने बताया कि इस मार्ग पर बारिश के बाद से वाहन चलाने में डर लगता है। कई स्थानों पर बहुत गहरे गड्ढे हो गए हैं। पानी भरने के कारण पता भी नहीं चलता है। बाइक सवार पवन ने बताया कि वह प्रत्येक दिन शिकारपुर से बुलंदशहर नौकरी करने के लिए आते हैं। बड़ा वाहन उनके पास से गुजरता है और पूरे शरीर गंदगी आकर गिरती है। इसलिए एक जोड़ी कपड़े रखकर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








पहले भरे गड्ढे़, बारिश से फिर हुए गहरे



अगस्त में कुछ गड्ढों को भरा गया था, जिससे लोगों को समस्या न हो। सितंबर में पिछले सात दिन से हो रही बारिश ने हाईवे की स्थिति खराब कर दी है।



निर्माण के लिए मिला 120 करोड़


बुलंदशहर से डिबाई तक हाईवे के निर्माण कार्य और चौड़ीकरण को लेकर शासन ने 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश बंद होने के बाद से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो गया था। बारिश के कारण रोक दिया गया है। जल्द ही फिर से कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed